ईएलसी क्लब के तत्वावधान में छात्राओं को निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के लिए किया प्रेरित

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published On

जयपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में ईएलसी (Electoral Literacy Club) के तत्वावधान में छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गयाl नोडल अधिकारी प्रो. मधुलिका उज्ज्वल ,श्री वीरेन्द्र वर्मा एवं  डॉ जीतेन्द्र सिंह के द्वारा  कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक जागरूक मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन या भेदभाव के मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करना प्रत्येक  नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं क़ो सामूहिक रूप से  मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथदिलाई गई । छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान का संकल्प लिया ।

Awareness-Students

About The Author

Related Posts