North Zone Boxing Championship: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बेटियों का नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में दबदबा

दो रजत, छह कांस्य सहित जीते 8 पदक

Published On

North Zone Boxing Championship: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। रिंग में मुक्कों के दम पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल की 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। छात्राओं ने दो रजत और छह कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि जसदीप और नैनशी ने रजत पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में खुशी (60-65 किग्रा.), भावना (66-70 किग्रा.) और परमजोत कौर (75-80 किग्रा.) ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में हरमनदीप (45-48 किग्रा.), दिव्यांशी (48-51 किग्रा.) और रितिका (51-54 किग्रा.) ने कांस्य पदक जीते। जसदीप (54-57 किग्रा.) और नैनशी (60-64 किग्रा.) ने रजत पदक अपने नाम किए।

नेशनल चैंपियनशिप में अब दिखाएंगी दम

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली जसदीप और नैनशी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन को स्कूल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया, स्टाफ और कोचों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों और प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और समय-समय पर दिए गए खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया।

About The Author

Related Posts