BizWiz 26: SIES कॉलेज में ‘BizWiz ’26’ का आयोजन, बिजनेस चुनौतियों के जरिए छात्रों ने दिखाई रणनीतिक सोच

500 से अधिक लोगों की रही भागीदारी, ‘The Captain’s Trial’ और ‘Tides of Fortune’ रहे प्रमुख आकर्षण

Published On

सच कहूँ न्यूज़ (मुंबई)। सायन स्थित S.I.E.S. कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के BMS एसोसिएशन की ओर से वार्षिक विभागीय इवेंट ‘BizWiz ’26’ का आयोजन किया गया। इवेंट में बिजनेस, रणनीति और निर्णय क्षमता पर आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। आयोजन में 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि आयोजन में करीब 40 प्रतिभागियों, 50 वालंटियर्स और पांच फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इवेंट को कोऑर्डिनेशन, सोशल मीडिया, को-करिकुलर, इवेंट्स एंड एग्जीक्यूशन, आर्ट एंड डेकोर, पीआर एंड आउटरीच, ब्रांड्स एंड स्पॉन्सरशिप तथा डिजिटल क्रिएटिव्स जैसी विभिन्न टीमों ने मिलकर संचालित किया।

तीन चरणों में परखी गई बिजनेस समझ:

इवेंट के प्रमुख आयोजनों में ‘The Captain’s Trial’ शामिल रहा। तीन चरणों में आयोजित इस बिजनेस चैलेंज में प्रतिभागियों को शुरुआत से एक बिजनेस तैयार करने, अचानक सामने आई कारोबारी चुनौतियों का सामना करने और अंत में अपने फैसलों का बचाव करने की जिम्मेदारी दी गई। इस प्रतियोगिता में मुंबई के कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट, टीवी एंकर और स्टोरीटेलर रितुराज शर्मा ने निर्णायक (जूरी) की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के साथ मीडिया, कंटेंट और स्टोरीटेलिंग से जुड़े उपयोगी सुझाव भी साझा किए।

वर्चुअल निवेश से समझा बाजार का उतार-चढ़ाव:

‘Tides Of Fortune’ में प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये की वर्चुअल राशि दी गई, जिसके जरिए उन्हें 10 वास्तविक कंपनियों में निवेश करना था। बदलते बाजार परिदृश्यों के बीच प्रतिभागियों को अपने निवेश और पोर्टफोलियो में रणनीतिक बदलाव करने पड़े। अंतिम चरण में सबसे बेहतर पोर्टफोलियो तैयार करने वाली टीम विजेता बनी।

‘Trust No Crew’ में भरोसे और रणनीति की परीक्षा:

‘Trust No Crew’ में भरोसे, रणनीति, निर्णय क्षमता और साझेदार को समझने की क्षमता परखी गई। ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज से शुरू होकर ‘Lock & Key’ और ‘Trust or Betray’ जैसे चरणों तक पहुंची इस प्रतियोगिता में प्रत्येक निर्णय प्रतिभागियों को जीत के करीब ले जा सकता था या प्रतियोगिता से बाहर कर सकता था।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि BizWiz ’26 का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर देना नहीं, बल्कि व्यावसायिक सोच, समस्या-समाधान, टीमवर्क और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता को व्यावहारिक रूप से विकसित करना था। इवेंट ने छात्रों को कक्षा से बाहर वास्तविक कारोबारी परिस्थितियों जैसी चुनौतियों से सीखने का अवसर दिया। बता दें कि सच कहूँ तथा सच्ची शिक्षा पब्लिकेशन इस इवेंट में मीडिया पार्टनर रहे।

About The Author

Related Posts