सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

दोस्तों के साथ आइसक्रीम खाने जा रहा था किशोर

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal Road Accident: शहर के ढांड रोड पर कार की टक्कर लगने से करीब 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब राजीव अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इकलौता बेटा था राजीव

मृतक के पिता सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Kaithal News (2)
Kaithal Road Accident: सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

About The Author

Related Posts