स्टेट वुशु प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक 15 पदक

स्टेट वुशु प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक 15 पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: हरियाणा स्टेट स्कूल वुशु चैंपियनशिप जो कि चरखी दादरी में आयोजित की गई। जिसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अंडर-17 वर्ग में वंश ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, आदित्य ने 65 किलोग्राम में स्वर्ण तथा दीपक ने 75 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। अमन ने 70 किलोग्राम में रजत, जबकि दीपांशु ने 70 किलोग्राम, आर्यन ने 45 किलोग्राम, आर्यन ने 60 किलोग्राम तथा हिमांशु ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में देव ने 75 किलोग्राम, चिराग ने 85 किलोग्राम तथा यशवीर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते।

वहीं अजय ने 48 किलोग्राम, जतिन ने 52 किलोग्राम, लक्ष्य ने 90 किलोग्राम, परवीन ने 56 किलोग्राम तथा अन्नू ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्रधानाचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया एवं कोच विनोद गुलिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर  ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन श्रीनगर में किया जाएगा।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: स्टेट वुशु प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक 15 पदक

About The Author

Related Posts