शिक्षा और रोजगार
Boxing: स्टैनफोर्ड स्कूल की रिवा शर्मा ने सीबीएसई नेशनल गेम्स बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
स्टैनफोर्ड स्कूल की रिवा शर्मा ने सीबीएसई नेशनल गेम्स बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: थाना खुर्द स्थित द स्टैनफोर्ड स्कूल की छात्रा रिवा शर्मा ने सीबीएसई नेशनल गेम्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच रिवा ने अपने दमदार खेल, साहस और अनुशासन का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना उसकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है।
विजेता खिलाड़ी का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन उत्सव दहिया ने रिवा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल प्रबंधन भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराता रहेगा। इस अवसर पर डीपी अमित आर्य, जगमंदर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी रिवा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।