Tohana Battery Factory Fire: टोहाना के बैटरी स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पांच जगहों से बुलाई दमकल की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Published On

टोहाना, सच कहूँ न्यूज। Tohana Battery Factory Fire: टोहाना में अमानी रोड पर स्थित मलिक बैटरी स्टोर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे अंदर रखा सामान जल गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टोहाना, जाखल और धारसूल से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए फतेहाबाद और भूना से भी अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण सुरजीत ने बताया कि वह गांव अमानी के बस स्टैंड पर मौजूद था। इसी दौरान उसे दूर से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचने पर स्टोर में आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts