सरसा की इस छोरी नै चमकाया अपने शहर का नाम
जीता मिस इंडिया का खिताब, पब्लिक हेल्थ विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं दिव्या
Published On
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। सरसा की दिव्या मिढ़ा ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। पब्लिक हेल्थ विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत दिव्या ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
दिव्या की माता प्रवीण मिढ़ा प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं। दिव्या को अपनी मां के सामाजिक कार्यों और सकारात्मक संस्कारों से प्रेरणा मिली। इसी प्रेरणा के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और यह मुकाम हासिल किया। दिव्या की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता भूपेश मेहता ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाती रहेंगी।