Rajasthan Railway News: रेलवे ने जारी किया अपडेट, 14 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेजपुर रेलखण्ड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण कार्य 14 अक्टूबर को कई रेलसेवाएं रहेंगी रद्द, आंशिक रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से संचालित

Published On

Rajasthan Railway News: रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेजपुर रेलखण्ड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण 14 अक्टूबर 2026 को विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 54803, सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सीकर से प्रस्थान करेगी, लोहारू तक संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से संचालित रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली एवं कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी एवं हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी एवं मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. गाड़ी संख्या 14709, हनुमानगढ़-जयपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू एवं फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6. गाड़ी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा, जो दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को कोटा से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी एवं चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल/रेगुलेट रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण मथुरा-अलवर-मथुरा रेलसेवा रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा पलवल-मथुरा रेलखंड के मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 51971, मथुरा-अलवर रेलसेवा दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।  इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 51972, अलवर-मथुरा रेलसेवा भी दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

About The Author

Related Posts