Body Donation: सुखविंदर इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
जीते जी लिया था शरीरदान का संकल्प, परिवार ने किया पूरा
मंडी लाधूका/फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई अमर सेवा मुहिम के तहत मंडी लाधूका निवासी डेरा श्रद्धालु सुखविंदर कुमार इन्सां के मरणोपरांत उनके परिजनों ने पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए दान कर दी। बता दें कि सुखविंदर कुमार इन्सां ने जीते जी मरणोपरांत शरीर दान करते का प्रण लिया हुआ था, जिसे तहत उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर के.डी. मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल शिक्षा और शोध कार्यों के लिए दान की।
अंतिम यात्रा के दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के मैंबर, साध-संगत, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर उनके पार्थिव देह को फूलों से सजी एम्बुलेंस में मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना करते हुए मौजूद साध-संगत और ग्रामीणों द्वारा सुखविंदर इन्सां अमर रहे और शरीरदान-महादान के नारे लगाए गए। इस मौके पर एम्बुलेंस गाड़ी को झंडी दिखाने की रस्म गांव के सरपंच मनजोत सिंह खेड़ा ने अदा की।
इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत बहन-भाई ने अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले इसी परिवार द्वारा इनकी माता की देह का शरीर दान वर्ष 2016 में किया गया था। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार गुरचरण सिंह इन्सां, कृष्ण लाल जे.ई., सतीश कुमार, विजय कुमार, सुभाष छाबड़ा फाजिल्का, ब्लॉक प्रेमी सेवक सुधीर इन्सां और प्रेम इन्सां समेत बड़ी संख्या में डेरा श्रद्धालु, सेवादार, परिवार के सदस्य दर्शन इन्सां, मंजू चौधरी, कृष्णा रानी, दर्शना रानी और सोमा रानी और इलाकावासी मौजूद थे।
डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार थे शरीरदानी सुखविंदर इन्सां
इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा सेवादारों को मानवता की भलाई, जरुरतमंदों की सहायता और समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित किया जाता है और इन्हीं शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए डेरा सच्चा सौदा से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मानवता भलाई के कार्य किए जाते हैं। इन कार्यों में मरणोपरांत शरीर दान, नेत्र दान, अंग दान, रक्तदान, जरुरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाना, जरुरतमंदों के लिए मकान बना कर देना, शिक्षा के लिए सहयोग, मरीजों की सहायता, पर्यावरण की संभाल के लिए पौधे लगाना और अन्य समाज सेवी कार्य शामिल हैं। सेवादारों ने बताया कि शरीरदानी सुखविंदर कुमार इन्सां मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार थे।