Asian Games 2026: एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का कमाल, 5000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का कमाल, 5000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Published On

Asian Games 2026: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना तीसरा मेडल जीत लिया है। गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने यह रेस 13 मिनट 32.75 सेकंड में पूरी की।

5000 मीटर फाइनल में बहरीन के धावक बिरहानु बालेव ने 13 मिनट 30.79 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। गुलवीर सिंह ने शानदार रफ्तार के साथ दौड़ते हुए पोडियम पर अपनी जगह बनाई और भारत के खाते में एक और पदक जोड़ा।

गुलवीर का यह प्रदर्शन 2026 एशियाई खेलों में उनके शानदार अभियान को दर्शाता है। इससे पहले भी वह प्रतियोगिता में दो मेडल जीत चुके हैं। 5000 मीटर में ब्रॉन्ज के साथ उन्होंने अपना पदकों का आंकड़ा तीन तक पहुंचा दिया है।

About The Author

Related Posts