Beti Bachao-Beti Padhao Scheme: महिलाओं को एनीमिया रोकथाम एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी जानकारी
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Beti Bachao-Beti Padhao Scheme: मसूदा (सच कहूँ न्यूज़)। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, मसूदा की परामर्शदाताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को एनीमिया के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम की जानकारी देते हुए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही मातृ स्वास्थ्य, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य तथा बच्चों की समुचित देखभाल पर चर्चा की गई। परामर्शदाताओं ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी देते हुए सुरक्षित मातृत्व के लिए स्वास्थ्य संस्थान में प्रसव कराने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में माताओं को स्वयं के साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया।