शिक्षा और रोजगार
Bhadra Reservation List: भादरा में एससी, ओबीसी, सामान्य महिला व सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण की स्थिति
एससी के 5 वार्ड, ओबीसी के 3 वार्ड आरक्षित - 7 वार्ड सामान्य महिला और 4 सामान्य वर्ग के लिए
Bhadra Reservation List: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति भादरा के 19 वार्डों के आरक्षण की स्थिति तय कर दी गई है। आरक्षण के अनुसार पंचायत समिति के 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 3 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा शेष वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें 7 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वार्डवार आरक्षण की बात करें तो वार्ड 1 अनारक्षित (महिला), वार्ड 2 ओबीसी, वार्ड 3 अनारक्षित, वार्ड 4 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 5 अनारक्षित (महिला), वार्ड 6 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 7 अनुसूचित जाति, वार्ड 8 अनारक्षित (महिला), वार्ड 9 अनारक्षित, वार्ड 10 ओबीसी, वार्ड 11 अनारक्षित, वार्ड 12 अनुसूचित जाति, वार्ड 13 अनुसूचित जाति, वार्ड 14 अनारक्षित (महिला), वार्ड 15 अनारक्षित, वार्ड 16 अनारक्षित (महिला), वार्ड 17 अनारक्षित, वार्ड 18 ओबीसी (महिला) और वार्ड 19 अनारक्षित (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।