Nohar Reservation List: नोहर पंचायत समिति के 35 वार्डों का आरक्षण तय, जानिए किस वार्ड में कौन सा वर्ग

एससी के लिए 9 वार्ड, ओबीसी के लिए 7 और अनारक्षित वर्ग में 19 वार्ड, 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Published On

Nohar Reservation List: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर पंचायत समिति नोहर के 35 वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी बुधवार को स्पष्ट हो गई। आरक्षण के बाद पंचायत समिति सदस्य पद के संभावित दावेदारों की सियासी सक्रियता बढ़ने की संभावना है। कुल 35 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, ओबीसी महिला तथा अनारक्षित वर्ग के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 5 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 9, 13, 23, 28 और 34 शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए 4 वार्ड यानी 6, 11, 12 और 33 आरक्षित किए गए हैं।

इसी तरह ओबीसी के लिए 4 वार्ड-22, 24, 27 और 32 तथा ओबीसी महिला के लिए 3 वार्ड-1, 20 और 29 आरक्षित हैं। नोहर पंचायत समिति के 19 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें 10 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए हैं। वार्ड 4, 7, 15, 18, 19, 21, 25, 26, 30 और 35 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 9 वार्ड अनारक्षित हैं। इनमें वार्ड 2, 3, 5, 8, 10, 14, 16, 17 और 31 शामिल हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही अब संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें संबंधित वार्डांे पर टिक गई हैं। आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग के दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी, वहीं अनारक्षित वार्डों में भी चुनावी समीकरण बनने शुरू होने की संभावना है। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच नोहर पंचायत समिति के वार्ड आरक्षण ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

About The Author

Related Posts