Rawatsar Reservation list: रावतसर के 17 वार्डों का आरक्षण तय, देखें लिस्ट

एससीएच के 5, एससीएच के 3 वार्ड के लिए - 5 वार्ड सामान्य महिला और 4 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए

Published On

Rawatsar Reservation list: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति रावतसर के 17 वार्डों के आरक्षण की स्थिति तय कर दी गई है। आरक्षण के अनुसार पंचायत समिति के 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 3 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 9 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें 5 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

वार्डवार आरक्षण की बात करें तो वार्ड 1 ओबीसी (महिला), वार्ड 2 अनारक्षित, वार्ड 3 अनारक्षित (महिला), वार्ड 4 अनारक्षित (महिला), वार्ड 5 ओबीसी, वार्ड 6 अनुसूचित जाति, वार्ड 7 अनुसूचित जाति, वार्ड 8 अनुसूचित जाति, वार्ड 9 अनारक्षित, वार्ड 10 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 11 अनारक्षित, वार्ड 12 ओबीसी, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनारक्षित (महिला), वार्ड 15 अनारक्षित (महिला), वार्ड 16 अनारक्षित (महिला) और वार्ड 17 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।

About The Author

Related Posts