शिक्षा और रोजगार
Tree Care: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों ने की पौधों की नियमित सार-संभाल
श्रीराम बाग कल्याण भूमि में पौधों की नियमित देखभाल की उठाई जिम्मेवारी
Tree Care: सादुलशहर (सच कहूँ/सेठी)। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस 15 अगस्त के अवसर पर श्रीराम बाग कल्याण भूमि में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की ब्लॉक सादुलशहर के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा नियमित रूप से सार-संभाल की जा रही है। पौधों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके बेहतर विकास के लिए सेवादार समय-समय पर पानी देने, निराई-गुड़ाई तथा पौधों के आसपास साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
सेवादारों ने बताया कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतनी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ श्रीराम बाग कल्याण भूमि में लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी की जा रही है। विभिन्न प्रजातियों के इन पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके आसपास उगी अनावश्यक घास-फूस को हटाया जा रहा है, ताकि पौधों को बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।सेवादारों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है।
वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना समाज की साझा जिम्मेदारी है। पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और हरित वातावरण का आधार बनते हैं। श्रीराम बाग कल्याण भूमि परिसर में पौधों की देखभाल करते हुए सेवादारों ने आमजन से भी अपील की कि वे पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।
