शिक्षा और रोजगार
Bus Accident: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी बस, बस में 37 यात्री सवार
बस निकालते समय हाईवे पर दो कारें भी टकराईं
पंचकूला (सच कहूँ ब्यूरो)। Panchkula News: देहरादून से चंडीगढ़ जा रही बस का सोमवार को रायपुररानी के पास रिहौड़ गांव के नजदीक टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खेतों में उतरकर पलट गई। हादसे के समय बस में 37 यात्री सवार थे। राहत की बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और बरवाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी रही। पुलिस की मौजूदगी में सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर चंडीगढ़ रवाना किया गया। हाइड्रा की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला गया।
बस को हाइड्रा से बाहर निकालने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के एयरबैग खुल गए। हालांकि दोनों कारों में सवार लोग भी सुरक्षित रहे। कम समय के अंतराल में एक ही स्थान पर दो हादसे होने से मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति संभाली। रिहौड़ गांव के पास पहले टायर फटने से बस खेतों में पलटी और बाद में बस को निकालने के दौरान हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। दोनों घटनाओं में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।