शिक्षा और रोजगार
Jaharveer Gogaji: जगनपुर में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेला आयोजित, उमड़े श्रद्धालु
जगनपुर में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेला आयोजित, उमड़े श्रद्धालु
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सोमवार को भाद्रपद शुक्ल दशमी के अवसर पर जगनपुर में स्थित जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जगनपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद डॉक्टर ने बताया कि जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष दशमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 40वां मेला आयोजित किया गया है।
सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में श्रद्धालुओं की खासी चहल-पहल रही। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट हलवे आदि का प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते गांव में दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं, धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। इस अवसर पर दीपक चौहान, सोमपाल, सचिन, जसवीर, आशीष, हरिओम, अनुभव, पंकज, रवि, रजत, रितिक, वंश, विकास आदि मौजूद रहे।