Kairana Electricity News: देवी मंदिर विद्युत लाइन पर लगाए गए सात अतिरिक्त पोल, साढ़े छह घंटे प्रभावित रही आपूर्ति
देवी मंदिर विद्युत लाइन पर लगाए गए सात अतिरिक्त पोल, साढ़े छह घंटे प्रभावित रही आपूर्ति
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Electricity News: विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रविवार को बिजनेस प्लान के तहत 33 केवी देवी मंदिर लाइन पर सात अतिरिक्त पोल लगाने का कार्य किया गया। इसके अलावा, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस तथा वितरण ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी कराया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ कार्य शाम करीब साढ़े पांच बजे तक पूरा किया गया। इस दौरान संबंधित फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत शटडाउन प्रस्तावित था।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभागीय टीम ने 33 केवी देवी मंदिर लाइन पर कार्य शुरू किया। लाइन के बीच सात अतिरिक्त विद्युत पोल लगाए गए। इसके अलावा, उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य भी किया गया। अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि लाइन पर अतिरिक्त पोल लगाने, उपकेंद्र में मेंटेनेंस और वितरण ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कराया गया है। सभी कार्य रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तक पूरे कर लिए गए। शटडाउन शाम पांच बजे तक निर्धारित था, लेकिन कार्य पूरा होने में करीब आधा घंटा अतिरिक्त लगा है, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति करीब साढ़े छह घंटे तक प्रभावित रही।