म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार 

47,971 रुपये की फर्जी रिफंड ठगी से खुला नेटवर्क का राज, तीन मोबाइल और ब्रेजा कार बरामद

Published On

Mule Bank Account Fraud: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार बरामद की है।

फर्जी रिफंड के नाम पर हुई थी ठगी:

मामले की शुरूआत मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी गोपाल कृष्ण से 47,971 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत से हुई। उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ड्राई फ्रूट्स का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ऑर्डर डिलीवर न होने की बात कहते हुए रिफंड का झांसा दिया। उनके बताए निदेर्शों का पालन करने पर खाते से रकम निकल गई। Delhi News

clip-293781

बैंक ट्रेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:

जांच में ठगी की रकम त्रिलोकपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में पहुंचने का पता चला, जो आरोपी सनी के नाम पर था। पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, एटीएम निकासी, मोबाइल डाटा और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर सनी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में जैद और घनी खान की भूमिका सामने आई। दोनों दिल्ली से बैंक खाता खोलने की किट, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री एकत्र कर नेटवर्क तक पहुंचाने में कथित रूप से शामिल थे।

निजामुद्दीन से दबोचे गए दो आरोपी :

जैद और घनी खान को निजामुद्दीन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार से दोनों दिल्ली आकर बैंक खाता खोलने संबंधी किट और अन्य सामग्री एकत्र करते थे। सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी की पूरी रकम का ट्रेल खंगालने के साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य म्यूल खातों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। Delhi News

About The Author

Related Posts