दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक व चाकू बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक व चाकू बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News:  पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला जोड़वाँ कुआं से पुलिस टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की दो बाइक व एक चाकू बरामद हुआ है।

आरोपियों से बरामद एक बाइक कैराना से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी बाइक को दिल्ली के दयालबाग से चुराया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता जावेद व बिलाल निवासीगण मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना बताए। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Related Posts