मंदिर में चोरी का आरोपी बाल अपचारी चोरी की नकदी सहित हिरासत में
गांव तीतरवाड़ा के मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चुराने का है आरोपी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़ )। एक दिन पूर्व गांव तीतरवाड़ा के मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चुराने के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1220 रुपये की नकदी व घटना में प्रयुक्त हथौड़ी व पेंचकस बरामद हुए है। विगत 11 सितंबर को ग्राम तीतरवाड़ा में स्थित मंदिर में रखे दान पात्र को अज्ञात चोर ने तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में गांव तीतरवाड़ा निवासी मन्दिर संचालक ईश्वर सिंह ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी एवं लूट आदि की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने गढ़ी रामकौर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्यूबवेल से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी बाल अपचारी के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई 1220 रुपये की नगदी व घटना में प्रयुक्त हथौड़ी व पेंचकस बरामद हुआ है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।