स्टेट पेनचक सिलाट कप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 25 पदक जीते
हिसार में आयोजित स्टेट पेनचक सिलाट कप-2026 में खिलाड़ियों ने किया विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन
खरखौदा, (सच कहूँ न्यूज़)। हिसार में आयोजित स्टेट पेनचक सिलाट कप-2026 में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 3 रजत तथा 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में खिलाड़ियों का स्वागत द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, हर्ष दहिया तथा पेनचक सिलाट कोच जगमेंदर पंचाल ने किया। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिमोन दहिया ने अंडर-39 किलोग्राम, तान्या ने 43-47 किलोग्राम, सौरभ ने अंडर-39 किलोग्राम, समीक्ष मान ने 39-43 किलोग्राम, यश ने 43-47 किलोग्राम, अजान सैफी ने 47-51 किलोग्राम, जितेन सिंह ने 51-55 किलोग्राम, कार्तिक ने 55-59 किलोग्राम, प्रतीक ने 67-71 किलोग्राम, देव्यान्श ने 71-75 किलोग्राम, हर्षित ने 75-79 किलोग्राम, वंशु डबास ने 79-83 किलोग्राम, अतीक ने 83-87 किलोग्राम, निखिल डबास ने 87-100 किलोग्राम तथा रुद्र राय ने 100+ किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दिव्यांश चौधरी ने 59-63 किलोग्राम में रजत पदक जीता।
सीनियर वर्ग में कुणाल राठी ने 50-55 किलोग्राम, दीपांशु शर्मा ने 60-65 किलोग्राम, विनय ने 75-80 किलोग्राम, अनिकेत ने 80-85 किलोग्राम तथा सोमबीर ने 85-90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शुभम ने 55-60 किलोग्राम तथा शिवम राणा ने 95-110 किलोग्राम में रजत पदक, जबकि शुभम ने 65-70 किलोग्राम और शिवम डबास ने 55-60 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया।