BCCI News: भारतीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई के साथ किया ये धोखा, दिखाया बाहर का रास्ता

BCCI News: भारतीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई के साथ किया ये धोखा, दिखाया बाहर का रास्ता

Published On

BCCI News:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में बड़ा फैसला लेते हुए रोहित यादव को भारत की अंडर-19 टीम से बाहर कर दिया है। रोहित को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। जांच में उनकी उम्र से संबंधित विसंगतियां सामने आने के बाद बोर्ड ने उनका चयन रद्द कर दिया।

BCCI ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि जूनियर क्रिकेट कमेटी ने रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवासानी और मल्टी-डे टीम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को शामिल किया है।

जांच में सामने आया उम्र का बड़ा अंतर |BCCI News

एज-ग्रुप क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके रोहित यादव की उम्र को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने जांच की थी। जांच में उनके जन्म संबंधी रिकॉर्ड में करीब 27 महीने का अंतर सामने आया।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के जन्म वर्ष में तीन बार बदलाव किए जाने की बात भी सामने आई है। खास बात यह है कि वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे थे। उम्र से जुड़ी इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद BCCI ने उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज से बाहर करने का फैसला किया।

BCCI ने जारी किया आधिकारिक बयान

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि रोहित यादव को राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन उम्र से संबंधित गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया।

इसके बाद जूनियर क्रिकेट कमेटी ने दोनों फॉर्मेट की टीमों में नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।

वनडे टीम में आर्यन सवासानी की एंट्री

रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र के आर्यन सवासानी को शामिल किया गया है। अपडेटेड वनडे स्क्वॉड इस प्रकार है:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सवासानी।

मल्टी-डे टीम में तन्मय बलोदा को मौका

वहीं, मल्टी-डे टीम में रोहित यादव की जगह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को शामिल किया गया है।

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बलोदा।

18 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 18 सितंबर को राजकोट में होगा।

इसके बाद दूसरा वनडे 21 सितंबर और तीसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों वनडे मुकाबलों की मेजबानी राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम करेगा।

27 सितंबर से मल्टी-डे सीरीज का आगाज

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज होगी। पहला मुकाबला 27 सितंबर से राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा।

उम्र में गड़बड़ी पर BCCI का सख्त संदेश

रोहित यादव को टीम से बाहर करने का फैसला एज-ग्रुप क्रिकेट में खिलाड़ियों की उम्र की सही जानकारी और दस्तावेजों की अहमियत को भी सामने लाता है। जूनियर क्रिकेट में उम्र से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी खिलाड़ी के करियर और टीम चयन, दोनों पर गंभीर असर डाल सकती है।

About The Author

Related Posts