Health Check-up Camp: प्रतापनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में प्रतापनगर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न, सैंकड़ों लोगों ने उठाया लाभ - चेयरमैन मुकेश गर्ग
प्रताप नगर, सच कहूँ न्यूज़। Pratap Nagar News: महाराज अग्रसेन जयंती के पावन और ऐतिहासिक अवसर पर समस्त अग्र बंधु प्रतापानगर के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में एक भव्य एवं विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चेयरमैन मुकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में क्षेत्र के आम नागरिकों और जरूरतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि मुकेश गर्ग ने आयोजकों और चिकित्सकों की पूरी टीम की भूरी-भरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "महाराजा अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना सबसे बड़ा परोपकार है। ऐसे शिविरों के आयोजन से जरूरतमंदों को समय पर बेहतरीन चिकित्सा परामर्श और लाभ मिल पाता है।"
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाएं:
शिविर में क्षेत्र के प्रतिष्ठित और नामचीन डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें प्रमुख रूप से: डॉ. आशीष बंसल,डॉ. सार्थक अग्रवाल, डॉ. स्वाती गोयल । शिविर के दौरान कई जरूरतमंदों को मौके पर निशुल्क आँख के लेंस भी उपलब्ध कराए गए।
