Dr. Arvind Sharma: गोहाना के विकास में नहीं रहने देंगे कोई कमी             

भूमिगत पाइपलाइन, बॉक्स पुलिया और वर्कशॉप पुनर्निर्माण की परियोजनाएं पूरी, मंत्री ने किया लोकार्पण

Published On

सोनीपत,( सच कहूं)।  प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना क्षेत्र में 6 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया | उन्होंने कहा कि गोहाना में सड़क, जल निकासी, सिंचाई, शहरी सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। गांव और शहर दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

श्री राम तालाब से ड्रेन नंबर-3 तक भूमिगत पाइपलाइन:

कैबिनेट मंत्री ने श्री राम तालाब से ड्रेन नंबर-3 तक आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 355 मिलीमीटर व्यास की भूमिगत पाइपलाइन बिछाने की पूरी हो चुकी परियोजना , वजीरपुर , खंदराई ड्रेन की आर.डी. 16710, 17810, 18470, 19350, 21400, 22300 और 26450 पर पाइप पुलियाओं को बॉक्स पुलियाओं में बदलने का कार्य भी पूरा हो चुका है। तीसरी परियोजना के तहत मैकेनिकल स्टोर एवं इलेक्ट्रिक डीजल वर्कशॉप के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता गुलशन कुमार, अधीक्षक अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ अक्षय कुमार, सुजीत, अंकित, नरेंद्र कुमार, सुमित कक्कड़, कुलदीप कौशिक,  प्रधान श्यामलाल आदि सहित गन करने व्यक्ति उपस्थित रहे।

परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: 

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की नींव हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

About The Author

Related Posts