Cyber Fraud in Rewari: फर्जी आईपीएस बनकर 19.76 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच का IPS अधिकारी बनकर पीड़ित को किया कॉल, वीडियो हटाने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर की ठगी

Published On

रेवाड़ी,(सच कहूँ न्यूज)। रेवाड़ी साइबर पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर 19 लाख 76 हजार 600 रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अश्लील वीडियो वायरल होने का डर दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाता था। उसकी पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव लाडलाका निवासी अजरूद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यादव नगर निवासी बलबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि 7 मई को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया।

कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का आईपीएस अधिकारी राठौर बताया और कहा कि उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने वीडियो हटवाने और केस से बचाने का झांसा देकर पहले 12 हजार 100 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल 19 लाख 76 हजार 600 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत दी।

About The Author

Related Posts