Toronto Tree Plantation: डेरा सच्चा सौदा की साध संगत का टोरंटो में काबिले तारीफ अभियान
पर्यावरण को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोपे 500 पौधे
Toronto Tree Plantation: टोरंटो/नोबलटन, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कनाडा के टोरंटो की साध-संगत ने सराहनीय पहल की। एलईएएफ संगठन के सहयोग से ओंटारियो प्रांत के नोबलटन शहर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसमें 55 सेवादारों ने भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे रोपे। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की शिक्षाओं से प्रेरित होकर आयोजित इस अभियान में सेवादारों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

अभियान की शुरूआत और समापन ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के उद्घोष के साथ हुआ। सेवादारों ने कहा कि मानवता की सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य भी लगातार जारी रखे जाएंगे। इस पहल की स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने सराहना की। अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को प्रकृति की रक्षा के प्रति जागरूक करना भी रहा।
