Bullet Bike Challan: बुलेट बाइक से पटाखे बजाना पड़ा महंगा, 42 हजार का चालान कर किया इंपाउंड

बिना नंबर प्लेट, लाइसेंस के चला रहा था बाइक, प्रेशर हॉर्न भी लगा मिला

Published On

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने पेहोवा चौक के पास बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर भागने वाले चालक को पीछा करके काबू किया। चालक की पहचान गांव जुलानी खेड़ा निवासी युवक के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, उक्त चालक कैथल शहर में बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर आमजन में दहशत फैला रहा था। पेहोवा चौक के पास पटाखे बजाकर बाइक भगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी गाड़ी से उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया।

जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था तथा बाइक पर प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की घोर अवहेलना करने पर उक्त बुलेट बाइक का नियमानुसार 42 हजार रुपये का चालान किया गया तथा बाइक को इंपाउंड कर लिया गया। गौरतलब है कि कैथल पुलिस द्वारा आमजन को लगातार यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Related Posts