शिक्षा और रोजगार
कस्टडी से भागने पर युवकों की टांगों में लगी चोट, घायल
पुलिस ने किया छीनाझमटी करने वाले गिरोह का पर्दाफास, 42 मोबाईल बरामद
कुरुक्षेत्र, सच कहूँ ब्यूरो। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोबाईल छीनाझमटी करने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है और 42 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद सीआईए 2 आरोपियों को 18 मंजिला मंदिर के नजदीक सफेदे के खेत में बरामदगी के लिए लेकर गए थे। पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिया से गिर कर टांगों में चोट लग गई। सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस टीम मेला ग्राउंड के साथ सफेदों के जंगल में बरामदगी व निशानदेही के लिए लेकर गई थी।
आरोपी दानिश व विकास उर्फ विक्की ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की और आरोपी एक पुलिया से कूद गए जिससे उनकी टांगों में चोट लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू करके ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने विकास उर्फ विक्की निवासी गांधीनगर थानेसर, कमल उर्फ बच्ची निवासी कलायत, गोल्डी उर्फ गंजा निवासी चीका, दानिश निवासी बिजनौर यूपी व सन्नी निवासी फरल जिला कैथल को गिरफ्तार करके छीने गए 42 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी केडीबी मेला ग्राऊंड में करते थे छीना झपटी
अपराध शाखा-2 प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की ब्रह्मसरोवर के मेला ग्राउंड के आसपास कई व्यक्तियों से मोबाइल फोन व पैसों की छीनाझपटी की जा रही है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्म सरोवर के पास मेला ग्राउंड से पांच आरोपियों को काबू किया है। ये आरोपी मौका पाकर आसपास से गुजरने वाले अकेले व्यक्ति, महिला या बच्चों से मोबाइल छीन लेते थे। इसके अलावा आरोपी शाम के समय कुरुक्षेत्र से अंबाला व करनाल ट्रेनों में भी जाते थे और ट्रेनों में सफर करने सोते हुए यात्रियों के जेब से मोबाइल फोन व पैसे चोरी करके भाग जाते थे। आरोपी राहगीरों को डराने के लिए चाकू रखते थे।