स्कूल टूर पर छात्रा की मौत मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच: कृष्ण पंवार 

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी समस्याएं 

Published On

कुरुक्षेत्र, सच कहूँ/देवीलाल बारना। Kurukshetra News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांव चढूनी जाटान के तत्कालीन सरपंच के खिलाफ आई शिकायत को देखते हुए विभागीय विजीलेंस से जांच करवाई जा रही है। ग्रामीण जयपाल ने शिकायत में सरपंच पर ग्राम पंचायत द्वारा ग्रांटों के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया था। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र में नए लघु सचिवालय के सभागार आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बैठक के एजेंडे में शामिल 12 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। बैठक में थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव धंतौड़ी निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर एसडीएम शाहाबाद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया।

कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी, समिति के 4 सदस्य शामिल किए गए, जो पुलिस, स्कूल और शिकायत की सुनवाई के बाद रिपोर्ट पेश करेगी। शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने शिकायत में बताया कि ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल मोरथला में उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल की तरफ से जनवरी में टूर गया था। जहां पर उसकी बेटी की मौत हो गई। गांव कारसा डोड निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव सूढ़पुर निवासी ज्ञानचंद सैनी, गांव खेड़ी मारकंडा निवासी महिला की शिकायत की सुनवाई करते हुए समाधान किया। धर्मशाला परिसर पहले शिला पत्थर पर जो मैटर था उसमें मठ की जगह धर्मशाला करते हुए बाकी को ज्यों की त्यों रखा जाए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर-3 निवासी द्वारा ग्रीन बेल्ट में लगाए गए अवैध दरवाजे को हटाया जाए।

शिकायतकर्ता बात न माने तो विभागीय कार्रवाई करें

कैबिनेट मंत्री ने रेलवे रोड कुरुक्षेत्र निवासी फूला रानी की शिकायत पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को विभाग के नियम अनुसार कार्य करवाएं। यदि विभाग के नियमों के अनुसार शिकायतकर्ता कार्य न करे तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्य मामले में पिहोवा निवासी कुलदीप की शिकायत पर एसडीएम पिहोवा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। 

सरपंच की कार्यशैली अच्छी नहीं, जल्दी फैसले करवाने के निर्देश

मंत्री ने गांव रामगढ़ रोड़ निवासी रामेश्वर की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि गांव रामगढ़ रोड़ ब्लॉक पिहोवा की कार्यशैली अच्छी नहीं है। सरपंच के खिलाफ अलग-अलग शिकायतों में एसडीएम, डीआरओ के पास जांच चल रही है। सरपंच की तरफ से ओटीपी के बिना कार्य नहीं होते हैं। इसके अलावा लाडवा निवासी राम गोपाल की शिकायत पर नगर पालिका लाडवा को एक सप्ताह में आग लगने के नुकसान की भरपाई की

कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, एसडीएम पिहोवा डा. राहुल कनवारिया, एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts