झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन 

झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन 

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ू हाथ में लेकर शहर में रोष प्रकट करते हुए पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च धरना स्थल से शुरू होकर वाल्मीकि वाली गली से होते हुए विधायक के आवास के सामने पहुंचा। विधायक के आवास के आसपास पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को विधायक के घर तक जाने से पहले रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने विधायक के आवास के पास ही जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने खरखौदा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों पहले विधायक पवन को ज्ञापन सोपा गया था और उन्हे विश्वास दिलाया था कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।  परंतु विधानसभा में उनके मुद्दे को लेकर विधायक ने एक शब्द भी नहीं कहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंचा। सफाई कर्मचारी सोनू, सीमा, मनबीर शालू, संजय, विजय, रमेश व अन्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Kharkhoda News (2)
Kharkhoda News: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन 

About The Author

Related Posts