डेरा अनुयायी कुलवंत राय इन्सां ने पेश किया प्रेरणादायक उदाहरण

दुकान पर भूला 13,500 रुपए से भरा पर्स किसान को लौटा दी ईमानदारी की मिसाल

Published On

डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। ईमानदारी आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मसीतां ब्लॉक के गांव अलीकां निवासी कुलवंत राय इन्सां ने इसका उदाहरण पेश करते हुए दुकान पर मिला 13,500 रुपए की नकदी से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की। 

जानकारी के अनुसार किसान राजा सिंह किसी काम से दुकान पर आए थे। जल्दबाजी में वे अपना पर्स दुकान पर ही भूल गए। कुछ समय बाद कुलवंत राय इन्सां की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके मालिक की तलाश कर नकदी समेत पर्स राजा सिंह को लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर राजा सिंह ने कुलवंत राय इन्सां का आभार जताया।  वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी स्वार्थी हो जाते हैं, ऐसे में नकदी से भरा पर्स लौटाकर कुलवंत राय ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल कायम की है।

About The Author

Related Posts