Bar Association Election: खरखौदा बार चुनाव,झरोठी टोल फ्री करवाने अच्छी पार्किंग की व्यवस्था दिलाने की घोषणा।
11 सितंबर को मतदान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कौशिक ने झरोठी टोल फ्री, बेहतर पार्किंग और बार रिकॉर्ड ऑनलाइन करने समेत कई घोषणाएं कीं।
खरखौदा,सच कहूं। स्थानीय बार काउंसिल के चुनाव प्रचार चरम पर है । 11 सितंबर को मतदान किया जाना है। जिसके लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रचार जोरो- सोरो से कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कौशिक ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने जारी अपने घोषणा पत्र के दौरान बताया कि खरखौदा के सभी वकीलों के लिए सोनीपत जाने के लिए रास्ते में झरोटी टोल प्लाजा आता है। उसको फ्री करवाया जाएगा।
न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं के सम्मान गरिमा और पैशेवर अधिकारों के लिए आपसी संवाद को मजबूत करने का काम करेंगे। बार एसोसिएशन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने का काम करवाया जाएगा। ताकि हर तरीके की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं के लिए बार रूम की व्यवस्था। यहां तक की उन्होंने अपने घोषणा पत्र मे खेलों की तरफ भी अत्यधिक ध्यान देने की बात कही । उन्होंने कहा कि सभी वकीलों के लिए बार एसोसिएशन में एक अच्छा वातावरण बने । जिसके लिए सभी को साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की।