समाधान शिविर में विधायक पवन खरखौदा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
समाधान शिविर में विधायक पवन खरखौदा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: स्थानीय उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक पवन खरखौदा ने की। उन्होंने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना कर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में अमित नगर, खरखौदा के निवासियों ने कॉलोनी में अवैध रूप से होटल संचालित किए जाने से हो रही परेशानीयो की शिकायत आई।
थाना कलां रोड पर नाले के ऊपर छज्जा बनाकर किए गए अतिक्रमण, रोहतक रोड पर गंदे पानी की निकासी की समस्या तथा बरसात के दौरान बाईपास के आसपास जलभराव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ पब्लिक हेल्थ को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एक गली में मकान के पास झुके हुए बिजली के खंभे से परिवार को संभावित खतरे की शिकायत पर संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
नेहरू नगर में बिजली के खंभे पर केबल लगाए जाने की शिकायत, गांव रामपुर में पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाना आदि शिकायतें समाधान शिविर में आई जिनको प्राथमिकता के आधार पर विधायक ने समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल, सहायक अधीक्षक राजेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।