मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।एसीपी लोनी राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि रविवार को खानपुर जंगल के पास वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार (20) निवासी रामपार्क और एहसान (22) निवासी रामपार्क, ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News (3)
Ghaziabad News: मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts