प्रदूषण के मुद्दे पर फिर मुखर हुए ग्रामीण, फैक्ट्री संचालकों की डीएम से करेंगे शिकायत

प्रदूषण के मसले को लेकर काफी गम्भीर नजर आ रहे है कण्डेला, हिंगोखेड़ी, जगनपुर, शेखूपुरा, मन्नामाज़रा व ऐरटी के ग्रामीण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में संचालित फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण को लेकर काफी गम्भीर नजर आ रहे है। ग्रामीणों ने गांव हिंगोखेड़ी में स्थित मंडी स्थल पर पंचायत करके मामले को जिलाधिकारी शामली के पास ले जाने का निर्णय लिया है। रविवार को कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा, जगनपुर, मन्नामाज़रा व ऐरटी के ग्रामीणों की एक पंचायत गांव हिंगोखेड़ी में पशु चिकित्सालय के सामने स्थित मंडी स्थल पर आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों से फैल रहे भू-जल एवं वायु प्रदूषण को लेकर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा प्रदूषण के मुद्दे की शिकायत जिलाधिकारी शामली के यहां करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, प्रशासन से गांव की वायु व पेयजल गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की गई। पंचायत में गांव के प्रतिनिधि मंडल की विगत 04 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र के बड़ी इकाइयों में से एक निकिता पेपर मिल के संचालक से हुई वार्ता के बारे में भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं व रासायनिक कचरे से वायु व भूजल दूषित हो रहा है, जिससे लोगो मे बीमारी फैल रही है। वह समस्या के समाधान तक पीछे नहीं हटेंगे। यदि प्रशासन उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करता है तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

इस अवसर पर चाैधरी कनक सिंह, जसवीर चौहान, सागर चौहान, चिंतन चौहान, शिवम चौहान, अनुज चौहान, राहुल चौहान, करणसिंह चौहान उर्फ सोनू, राजदीप चौहान, अमरीश कोरी, अंकित चौहान, मोहित चौहान, बादल चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। विदित रहे कि प्रदूषण के मुद्दे पर विगत 30 अगस्त को भी गांव कण्डेला के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को पंचायत हुई थी, जिसमें फैक्ट्री संचालकों से आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया था। प्रदूषण के मुद्दे पर ग्रामीणों के आक्रोशित मूड को फैक्ट्री संचालक भी भांप चुके है।

Kairana News
Kairana News: प्रदूषण के मुद्दे पर फिर मुखर हुए ग्रामीण, फैक्ट्री संचालकों की डीएम से करेंगे शिकायत

About The Author

Related Posts