एसपी ने कैराना में फोर्स के साथ की पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

एसपी ने कैराना में फोर्स के साथ की पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार देर रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कराई।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान बाजारों में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। एसपी ने निर्देशित किया कि बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी की जा रही है। साथ ही, आगामी आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को पूर्णतः सतर्क एवं मुस्तैद रखा गया है। इस दौरान एएसपी सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)
Kairana News: एसपी ने कैराना में फोर्स के साथ की पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

About The Author

Related Posts