राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

Published On

मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: कस्बा भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग स्थित इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मंडल, जनपद व तहसील स्तर की टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं।  दूसरे दिन जनपद स्तरीय स्पर्धा में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान विनीत कुमार चौधरी व जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व उनका उत्साहवर्धन किया।

कप्तान विनीत कुमार ने कहा कि बच्चों को खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए अनावश्यक रूप से मोबाइल  प्रयोग न करें। शारीरिक विकास के लिये खेल में भाग लेना जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे आकर करना चाहिये।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने कहा कि संसाधनो के अभाव में कभी भी हतोत्साहित नही होना चाहिये।केवल परीक्षा पास करना ही उद्देश्य नही होना चाहिये,साहस, विनम्रता,सेवा भाव, कर्मठता,कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा के भाव होने चाहिये।खेलों के माध्यम से जीवन को तनाव मुक्त व शरीर को रोगमुक्त बनाएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि भोकरहेड़ी, छछरौली, मोरना, भोपा आदि गांव में अनेक युवक वॉलीबॉल खेल रहे है।अगले वर्ष इस मैदान पर प्रदेश स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके पूर्व कॉलिज प्रांगण में अथितियों द्वारा क्रांतिकारी सुभाषचन्द्र बोस व किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तथा छात्राओं द्वारा फ्लैग एरिया में ब्रीफिंग की गयी।एनसीसी कैडेट्स द्वारा अथितियों को सलामी दी गयी।

अंडर 14 में मुज़फ्फरनगर सदर की टीम प्रथम स्थान पर जानसठ की टीम द्वितीय स्थान पर अंडर 17 में जानसठ प्रथम व बुढ़ाना द्वितीय अंडर 19 में प्रथम स्थान पर जानसठ द्वितीय स्थान पर खतौली की टीम रही।इस अवसर पर सुधीर कुमार, लोकेन्द्र ,निशांत,रोबिन रेफरी के रूप में रहे, कोच के रूप में शालू राणा बिटावदा,पूजा खतौली,रवि सहरावत, आकाश वर्मा और अमित राणा सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र सिंह, उधम सिंह विपिन कुमार रहे। वहीं प्रबंधक डॉ.कर्णवीर सिंह, बाबा ओमबीर सिंह,वेदवीर सिंह,वरुण सहरावत,प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी,नीरज बालियान,ललित सहरावत,मोनी लम्बरदार,जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Morna News
Morna News: राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

About The Author

Related Posts