स्टे के बावजूद करवा दी रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार सहित 7 पर केस

फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमीन दूसरे के नाम करने के आरोप

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: गांव वैदवाला की करीब दो कनाल नहरी जमीन को अदालत के स्टे के बावजूद बेचने और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करवाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार, डीड राइटर, नंबरदार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रजतपाल कौर ने शिकायत में बताया कि उसने सुखविंद्र कौर से 20 फरवरी 2026 को जमीन का सौदा 96 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से किया था। उसने 11.11 लाख रुपये बयाना दिया और रजिस्ट्री की तारीख 30 मई तय हुई। आरोप है कि बाद में जमीन किसी अन्य को बेचने की तैयारी की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में केस दायर किया। अदालत ने 7 अप्रैल को जमीन बेचने पर रोक लगा दी।

शिकायत के अनुसार रोक के बावजूद 25 मई को बेनामा नंबर 1535 के जरिए जमीन गुरमीत कौर के नाम कर दी गई। रजतपाल कौर एक जून को बकाया राशि लेकर तहसील कार्यालय पहुंची तो उसे रजिस्ट्री पहले ही होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डीड राइटर जगदेव सिंह, नंबरदार हरबंस सिंह व जसपाल सिंह, सुखविंद्र कौर, उसके बेटे मनजीत सिंह और गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

fraud

About The Author

Related Posts