कुपोषित बच्चों के लिए नागरिक अस्पताल में टीबी जांच कैंप आयोजित 

32 बच्चों की हुई जांच

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में चलाए जा रहे टीबी को हराना है-देश को स्वस्थ बनाना है, अभियान के तहत वीरवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में टीबी जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप विशेष तौर पर कुपोषित बच्चों के लिए आयोजित किया गया, जहां उनकी टीबी की जांच की गई। इस दौरान 32 बच्चों की जांच की गई तथा उन्हे उचित परामर्श व दवाईयां भी दी गई। जांच के दौरान 4 बच्चों में टीबी के लक्ष्ण पाएं गए, जिनके सैंपल लेकर आगामी जांच के लिए भेज दिए गए। शिविर में मैडिकल आॅफिसर डा. रीटा सिसोदिया, डा. साहिल वर्मा, डा. नवीन, कृष्ण डब्ल्यूएचपी के अलावा आरबीएस की टीम व एनटीईपी स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।

इस दौरान कैंप में उपस्थित माताओं व अभिभावकों को टीबी के लक्ष्ण बारे जागरूक किया गया। यह कैंप सिविल सर्जन डा. रघुबीर शांडिल्य व उप सिविल सर्जन डा. सुमन विश्वकर्मा व पीएमओ डा. बलवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते उचित उपचार उपलब्ध करवाना था। यदि बच्चों में लगातार खासी, जुकाम आना, बलगम आना, वजन कम होना या कमजोरी के लक्ष्ण दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवानी चाहिए। समय पर जांच व उपचार से टीबी पूर्णतया: ठीक हो सकती है। कैंप के दौरान सभी बच्चों के एक्स-रे व खून की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कुपोषण के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे टीबी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे बच्चों को पोषण परामर्श, संतुलित आहार योजना और नियमित फॉलो-अप के लिए चिह्नित किया गया है।

Bhiwani News 
Bhiwani News: शिविर में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।

About The Author

Related Posts