केएमपी पर सड़क हादसा, ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल
केएमपी पर सड़क हादसा, ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि नो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को गाड़ी से बाहर निकाल कर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पांच व्यक्तियों की प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईको गाड़ी में सवार होकर यूपी के पीलीभीत से झज्जर में बाजरा कटाई के लिए 12 व्यक्ति ठेकेदार के साथ जा रहे थे।
ईको गाड़ी जब खरखौदा में आईएमटी के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत भेज दिया है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हादसे के बाद ईको में ड्राइवर के अलावा मजदूर सवार थे। ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठे दो मजदूरों की हादसे में मौत हो गई। जबकि जो मजदूर पीछे बैठे थे उन्हें गंभीर चोटे आई है। हादसे में घायल मजदूरो में नेवाराम, प्रमोद , संजीव, महेंद्र पाल, फातिलाल, हरिशंकर, खुशाली, छोटू व विवेक के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल 3 मजदूरों को हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली जा रही है, की ईको गाड़ी को किस वाहन ने टक्कर मारी और हादसा कैसे हुआ।
