एक शिक्षक-5 पौधें, "हरियालो राजस्थान की ओर एक कदम"

अभियान के लिए राज्य के सभी शिक्षकों संघों से किया अतरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा ने किया आह्नान

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्यालय शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय, पंचायती राज (प्राथमिक शिक्षा) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने राज्य के समस्त शिक्षक संगठनों से विनम्र अपील एक शिक्षक-5 पौधें, "हरियालो राजस्थान की ओर एक कदम" को सफल बनाने के लिए आह्नान किया है।

अतरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री,राजस्थान सरकार के द्वारा 'हरियालो राजस्थान' अभियान का शुभारम्भ 2024 से वर्तमान तक शिक्षा विभाग द्वारा वृक्षारोपण के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। वर्ष 2024-25 में एक ही दिन में 1.85 करोड पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया एवं वर्ष 2025-26 में 4 करोड से अधिक पौधे लगाये गये। इस वर्ष भी शिक्षा विभाग का लक्ष्य 2.50 करोड पौधे लगाना है, जिसमें अभी तक 2.10 करोड से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं।

हरियालो राजस्थान अभियान अनवरत जारी है, इसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की महती भूमिका है। शिक्षक केवल ज्ञान का दीपक नहीं जलाता, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बनाता है। इसी माह हम सबको गौरवान्वित करने वाला शिक्षक दिवस भी है, 5 सितम्बर के इस शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी शिक्षक संगठनों से आग्रह है कि वे अपने संगठन के प्रत्येक सदस्य से कम से कम 5 पौधे लगाने का आह्वान करें।

ये 5 पौधे केवल लगाने ही नहीं, बल्कि उन्हें नियमित रूप से खाद-पानी देकर,उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करके वृक्ष के रूप में विकसित करना हमारा सामूहिक दायित्व हो। शिक्षक दिवस को बनाएं "हरियाली का उत्सव", प्रत्येक शिक्षक लगाए गए 5 पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लें। पूर्व में लगाए गए पौधों की भी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करें।लगाए एक पौधों के साथ फोटो (सेल्फी) लेकर "हरियालो राजस्थान" एप पर अपलोड करें एवं अपने विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं समाज के अन्य लोगों को भी पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।

हमारा पौधा,हमारी जिम्मेदारी। हमारे राजस्थान की हरियाली ।हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लें कि "हरियालो राजस्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचायेंगे।"इस शिक्षक दिवस को राजस्थान की हरियाली के नाम समर्पित करें। सभी शिक्षक संगठन मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियालो राजस्थान के संकल्प को और मजबूत करें और मिशाल बनायें।

पौधे लगाने का निर्णय स्वागत योग्य, शिक्षक संघ रेसटा लगाएगा 5100 पौधे

शिक्षक संघ रेसटा के स्थापना दिवस 5 सितम्बर ,2019 से संगठन की और से राज्य भर में पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्यालय शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय, पंचायती राज (प्राथमिक शिक्षा) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने राज्य के समस्त शिक्षक संगठनों से विनम्र अपील एक शिक्षक-5 पौधें, "हरियालो राजस्थान की ओर एक कदम" को सफल बनाने के लिए आह्नान किया है। शिक्षक संघ रेसटा के स्थापना दिवस 5 सितम्बर पर राज्य भर में 5100 पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।
मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान।

About The Author

Related Posts