शिक्षा और रोजगार
North Zone Boxing Championship: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बेटियों का नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में दबदबा
Railway News: त्यौहारों को देखते हुए 5 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
Published On
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:-
- गाड़ी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से दिनांक 14.10.26 से 25.11.26 तक (07 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 15.10.26 से 26.11.26 तक (07 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा का भगत की कोठी से दिनांक 03.10.26 से 31.10.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.10.26 से 01.11.26 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक (09 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 तक (08 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 08.10.26 से 26.11.26 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09601/09602, मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मदार से दिनांक 01.10.26 से 26.11.26 तक (09 ट्रिप) एवं पटना से दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।