शाह सतनाम जी गर्ल्स कालेज में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
फैकल्टी सदस्यों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना उद्देश्य
गोलूवाला, (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्रीगुरुसर मोडिया में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना रहा। इस कार्यक्रम में गगनदीप कौर ने रिसर्च पेपर लेखन एवं रिसर्च मेथडोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। Sri Gurusar Modia News
उन्होंने शोध योग्य विषय के चयन, रिसर्च प्रॉब्लम एवं उद्देश्यों के निर्धारण,साहित्य समीक्षा, शोध पद्धति प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने फैकल्टी सदस्यों को अपने शिक्षण अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता को शोध से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समाजोपयोगी शोध करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्यों ने शोध प्रक्रिया एवं रिसर्च पेपर लेखन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में सुदृढ़ रिसर्च कल्चर एवं अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। Sri Gurusar Modia News