QUEST 2026: मुंबई में छात्रों को मिला प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और फाइनेंशियल प्लानिंग का ज्ञान
मुंबई के नागिंदास खंडवाला कॉलेज में QUEST 2026 का आयोजन, अमन जिंदल ने छात्रों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और फाइनेंशियल प्लानिंग के दिए व्यावहारिक टिप्स
मुंबई, 1 सितंबर(सच कहूँ न्यूज़)। नागिंदास खंडवाला कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में मंगलवार को QUEST 2026 का आयोजन किया गया। प्रभोधन ठाकरे हॉल में आयोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में छात्रों के साथ शिक्षक, पूर्व छात्र और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला। सच कहूँ इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Deloitte के प्रोडक्ट मैनेजर, MBA गोल्ड मेडलिस्ट, तीन बार के नेशनल चैंपियन और TEDx स्पीकर अमन जिंदल का विशेष सत्र रहा।
उन्होंने छात्रों के साथ प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने और वित्तीय योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर संवाद किया। कार्यक्रम के प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि QUEST 2026 का उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक कक्षा से आगे बढ़कर ऐसे व्यावहारिक विषयों से जोड़ना था, जो उनके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में उपयोगी साबित हों। अमन जिंदल के सत्र ने छात्रों को प्रोफेशनल स्पीकिंग के साथ-साथ वित्तीय योजना और सही निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का अवसर दिया।

विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने लिया हिस्सा:
QUEST 2026 में नागिंदास खंडवाला कॉलेज के छात्रों के अलावा मुंबई के विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान Thakur College को Best College के सम्मान से नवाजा गया, जबकि Lala Lajpat Rai College को प्रभावी भागीदारी और प्रमोशन के लिए 'Best PR' का पुरस्कार मिला। आयोजन में छात्रों के साथ अभिभावकों, पूर्व छात्रों और कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों की मौजूदगी ने माहौल को और अधिक संवादात्मक बनाया। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान विचार साझा किए और विशेषज्ञ सत्र से व्यावहारिक जानकारी हासिल की।
शिक्षा के साथ प्रोफेशनल और वित्तीय जागरूकता पर जोर:
QUEST 2026 में शिक्षा, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और वित्तीय जागरूकता को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को न केवल अपने कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि भविष्य से जुड़े वित्तीय फैसलों को समझदारी से लेने के महत्व पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम प्रतिनिधि के अनुसार, छात्रों के लिए ऐसे आयोजन उन्हें वास्तविक जीवन और पेशेवर दुनिया की चुनौतियों को समझने में मदद करते हैं। QUEST 2026 का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ और प्रतिभागी प्रोफेशनल ग्रोथ, कम्युनिकेशन तथा फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े उपयोगी अनुभव लेकर लौटे।