नगरपालिका की बोर्ड बैठक में 32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित

नगरपालिका की बोर्ड बैठक में 32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान प्रकाश, सफाई, पेयजलापूर्ति एवं निर्माण समेत 32 करोड़ रूपये के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बुधवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मासिक नक्शा आय-व्यय माह अप्रैल-2026 से जुलाई-2026 तक अनुमोदन किया गया। इस दौरान पालिका का मूल बजट वर्ष-2026-27 अंकन 92,62,91206 रुपये सर्वसम्मति से पारित हुआ।

इस बार पालिका का मूल बजट 37,91,206 रुपये लाभ का है। बोर्ड बैठक के दौरान प्रकाश, सफाई, पेयजलापूर्ति एवं निर्माण कार्यों आदि के लिए कुल 32 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किये गए। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने किया। इस अवसर पर अवर अभियंता(सिविल) राहुल कुमार, अवर अभियंता(जल) हिमांशु नारायण, जलकल लिपिक तासीम अली, लेखाकार राकेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, प्रकाश लिपिक रविन्द्र कुमार, सफाई लिपिक मोहम्मद असलम,

निर्माण लिपिक इरशाद अली एवं शगुन मित्तल एडवोकेट, तौसीफ चौधरी, राजपाल सिंह, शीशद अन्जू, कोमल रानी, फिरोज खान, मोहसीन, शकुलत, रईस, शादाब, फिरदोस, नसरीन, मोहम्मद हारूण, फुरकान, जब्बार, आबिदा, राशिद अहमद, मोहम्मद शाहिद, नौशाद, वसीम, बासिद, उम्मेद, जैबून, शबाना, विनी चौधरी, साजिद तथा नामित सभासद आलोक चौहान, धर्मवीर वाल्मीकी, रोहताश सैनी, संजीव जैन, श्रीपाल कश्यप आदि उपस्थित रहें।

Kairana News (4)
Kairana News: नगरपालिका की बोर्ड बैठक में 32 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित

About The Author

Related Posts