द न्यू हाइट्स एकेडमी में द्वितीय पीटीएम, 70 प्रतिशत अभिभावकों ने लिया भाग

द न्यू हाइट्स एकेडमी में द्वितीय पीटीएम, 70 प्रतिशत अभिभावकों ने लिया भाग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक(पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 70 प्रतिशत अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास को लेकर शिक्षकों से संवाद किया। पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी कमियों और सुधार के क्षेत्रों के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी। अभिभावकों ने भी शिक्षकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

विद्यालय-अभिभावक समन्वय जरूरी:इमरान सिद्दीकी

विद्यालय चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझने और उनकी प्रगति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पीटीएम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

अभिभावकों की सहभागिता उत्साहवर्धक: विवेक उपाध्याय

विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही है। पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं, पीटीएम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खुर्शीद सिद्दीकी, शहजाद सिद्दीकी, संजय त्यागी, माफिया सैफी, पत्रकार संगठन कैराना के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, भाजपा नेता मुंशाद अली चौहान, मेहरबान पंजीठ आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts