एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के आयुष ने जीता कांस्य पदक

एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के आयुष ने जीता कांस्य पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट जो कि  पानीपत में आयोजित किया गया, इसमे  प्रताप स्कूल के एथलीट आयुष ने अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयुष ने  800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।  

विद्यालय पहुंचने पर आयुष का प्रधानाचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, प्राइमरी विंग कोऑर्डिनेटर नविता गर्ग तथा कोच  उत्तम तोमर ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या  दया दहिया ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

Kharkhoda
Kharkhoda News: एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के आयुष ने जीता कांस्य पदक

About The Author

Related Posts