कन्या कॉलेज में वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन
कन्या कॉलेज में वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की युवा शाखा द्वारा जारी युवा गतिविधि कैलेंडर के अंतर्गत युवा क्लब, एनएसएस इकाई एवं विशेष दिवस सेल के संयुक्त तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता सेमिनार आयोजित किया गया। डॉ मीनाक्षी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ़ कॉमर्स मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने छात्राओं के साथ नॉमिनेशन का महत्व, बैंक की एप्स को इस्तेमाल करने का महत्व, पीपीएफ, लॉकर सुविधा इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार सांझा किए।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। छात्राओं ने भी इस सेमिनार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यूथ नोडल ऑफिसर डॉ सारिका की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ प्रमिला देवी, डॉ प्रदीप, डॉ सुमित, डॉ प्रियंका, डॉ अनीता एवं डॉ ममता उपस्थित रहे।